Free Health camp
Narayan Mishra |
25 Mar 2026
उम्मेदपुर, एटा (22 मार्च 2026)
नेशनल डेवलपमेंट फाउंडेशन (NDF) द्वारा उम्मेदपुर , एटा में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में संस्था की टीम के संस्थापक विजेंद्र कुमार मिश्रा, मोहित मिश्रा, नारायण मिश्रा, दर्पण भारद्वाज, गोपाल मिश्रा एवं आनंद चौहान, दीपक शर्मा के नेतृत्व में हुआ|
स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम, जिसमें डॉ अनुज शर्मा, डॉ ऋचा शर्मा, डॉ सुधांशू वशिष्ठ, डॉ अवनींद्र राजपूत, अनुज मिश्रा एवं अंकित गुप्ता शामिल रहे, ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाइयां प्रदान कीं।